फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   death under suspicious circumstances

ससुराल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
death under suspicious circumstances
बांदा/अतर्रा। संदिग्ध हालात में युवती की ससुराल में मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के कठेला पुरवा निवासी संगीता (22) पत्नी कमलेश वर्मा बुधवार को सुबह ससुराल में मृत पाई गई। पति ने बताया कि संगीता पिछले 15 दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को दवा खाने के बाद लेट गई फिर नहीं उठी।
विज्ञापन

उधर, विशाल का पुरवा निवासी मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया कि तीन साल पहले बेटी की शादी हुई थी। पांच माह की बेटी है। थाना प्रभारी रवींद्र तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के बनियन पुरवा में मनीषा (23) पति मनोज कुमार ने गृह कलह के चलते जहर खा लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरुआ गांव में शिवप्रसाद (32) पुत्र दद्दू ने मंगलवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगा ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। घरवालों ने रोका तो क्षुब्ध होकर गले में फंदा कस लिया। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव में अंगद (25) पुत्र मंगल ने मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया।
मालगाड़ी से कटकर वृद्ध किसान की मौत
बदौसा। लगभग 66 वर्षीय वृद्ध किसान की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। वह चित्रकूट जनपद के सुदिनपुर का रामलखन यादव पुत्र चुनुबादी बताया गया है। मंगलवार को बदौसा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-14 के नजदीक रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पाया गया।

उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बुधवार को मृतक के पुत्र रामबाबू यादव ने कपड़ों व जूतों से शिनाख्त की। बताया कि रामलखन सुबह घर से निकल गया था। वापस न लौटने पर देर रात खोजबीन की गई। पर कुछ पता नहीं चला। पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त की। पुत्र के मुताबिक वृद्धावस्था के चलते आंखें कमजोर थी। मानसिक रूप से भी कमजोर था। 10 बीघा जमीन में खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed