फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of Sub Inspector of Kanpur in road accident

सड़क हादसे में कानपुर के दरोगा की मौत

Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Death of Sub Inspector of Kanpur in road accident
यदुनाथ शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

कानपुर की बिधनू थाना क्षेत्र से कुछ दिनों पूर्व एक लड़की लापता हो गई थी। उसकी रिपोर्ट दर्ज है। सर्विलांस आदि से लड़की की लोकेशन कर्वी (चित्रकूट) क्षेत्र में पता चलने पर बिधनू चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यदुनाथ शुक्ला (43) पुत्र बाटेश्वर नाथ अपने एक हमराही सिपाही परमानंद शुक्ला (29) को लेकर प्राइवेट वैगनआर कार से मंगलवार को सुबह कानपुर से कर्वी जा रहे थे। साथ में लड़की के परिजनों में पूर्व प्रधान जयनारायण (65) पुत्र लोटन सिंह सेंगर और अक्षय पांडेय (20) पुत्र कमलेश निवासी गल्ला मंडी कानपुर भी थे।

कार पूर्व प्रधान जयनारायण चला रहे थे। चौकी प्रभारी पिछली सीट पर थे। अतर्रा नगर से गुजरते समय तहसील के पास नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने में कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। चौकी प्रभारी और सिपाही समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही अतर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान चौकी प्रभारी श्री शुक्ला की यहां मौत हो गई। सिपाही समेत तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
विज्ञापन


घाटमपुर के क्षेत्राधिकारी राजेश पांडेय और उप निरीक्षक बृजेश कुमार करवरिया भी अतर्रा आ गए। अपनी उपस्थिति में चौकी प्रभारी के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक चौकी प्रभारी अपने पीछे दो शादीशुदा और एक अविवाहित पुत्री तथा दो पुत्र छोड़ गए हैं। वह मूल रूप से भदोई जनपद के ज्ञानपुर थाना अंतर्गत हरिहरपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed