{"_id":"599097b74f1c1b4a3a8b46d1","slug":"death-of-student-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बालक की मौत के बाद इकट्ठा लोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 6 बजे मंडी समिति रोड निवासी त्रिलोक (14) पुत्र मुन्ना निषाद रोजमर्रा की तरह घर से साइकिल पर कोचिंग जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर कालूकुआं पुलिस चौकी से चंद कदम पहले कानपुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने त्रिलोक की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह उछलकर सिर के बल गिरा और सिर का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया। साइकिल भी चकनाचूर हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
कालूकुआं चौकी की पुलिस सोती रही। बाद में पुलिस ने शहर के अंदर एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी में ट्रक को बरामद कर चालक धर्मेंद्र प्रजापति पुत्र राजकरन निवासी खुटला मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मासूम बेटे की मौत पर घर में कोहराम मच गया। मां सीमा घटनास्थल पर शव से लिपटकर विलाप करती रही। घर की अन्य महिलाएं भी यहां आ गईं। पिता मेरठ में तैनात है। उन्हें भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
लोगों को आक्रोशित देख बवाल की आशंका से पुलिस ने आनन-फानन में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी और कई चौकियों का फोर्स पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकरहटाया। मृतक के मामा दिनेश कुमार ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा त्रिलोक अतर्रा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 9वीं का छात्र था। पिता मूलरूप से जौहरपुर (तिंदवारी) गांव के बाशिंदें हैं। यहां शहर में किराए के मकान में परिवार रह रहा है।
विज्ञापन