{"_id":"599494a34f1c1be1188b46bc","slug":"death-of-bike-rider-by-collision-of-camper","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बांदा-हमीरपुर मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मृत्यु हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से खफा ग्रामीणों ने घटनास्थल पर बांदा-हमीरपुर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटा तक आवागमन ठप रहा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर सड़क से हटाया।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के दिलीप सिंह (60) पुत्र जनरेद सिंह कछवाह और ज्ञान सिंह (40) पुत्र पूजन सिंह एक ही बाइक से दवा लेने पिपरहरी गांव गए थे। वहां से पैलानी होकर लौट रहे थे। निवाइच गांव के बस अड्डे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक जोर से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस आ गई। सीओ सदर सत्यवीर सिंह भी आ गए। दोनों घायलों को तत्काल बांदा ट्रामा सेंटर भेजा गया। दिलीप सिंह की मौत हो गई। वह भरुवा (हमीरपुर) गैस एजेंसी में काम करता था। ज्ञान सिंह को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके पूर्व भी यहां हादसे हो चुके हैं। यहां स्पीड ब्रेकर न बनवाने से खफा ग्रामीणों ने बांदा-हमीरपुर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सीओ सत्यवीर सिंह सहित पैलानी और जसपुरा थानाध्यक्ष, यूपी-100 पुलिस फोर्स आ गया। उधर, टक्कर मार कर भाग रही कैंपर को पपरेंदा पुलिस चौकी में पुलिस ने पकड़ लिया। चालक रामलखन पुत्र रामआसरे को हिरासत में ले लिया। वह हमीरपुर जिले के मौदहा थानांतर्गत पिपरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला है
विज्ञापन