फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of a farmer due to collision of vehicle

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of a farmer due to collision of vehicle
बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हेलमेट लगे होने से सिर बच गया, लेकिन शरीर कुचल गया। दुर्घटना से हाईवे में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानांतर्गत अयाह गांव निवासी कामता प्रसाद पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्रवार को तड़के बाइक से अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने सरबई (छतरपुर, एमपी) गांव जा रहा था। बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरा नाले के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी वहीं मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना से हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बेंदा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि पिता के नाम 12 बीघा जमीन है। खेती से ही परिवार का गुजर-बसर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि रामकिशोर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 338, 304ए, 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, तिंदवारी के प्रेम नगर निवासी हरिकांत गुप्ता (32) पुत्र मूलचंद्र बाइक से घर लौटते समय जानवर से टकराकर घायल हो गए। पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अंतिम संस्कार होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed