{"_id":"60f1c5108ebc3ec770068319","slug":"dead-body-of-teenager-drowned-in-yamuna-found-in-chilla-banda-news-knp6406183149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे किशोर का शव चिल्ला में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे किशोर का शव चिल्ला में मिला
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/चिल्ला। पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव स्थित यमुना नदी में डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव घटनास्थल से दो किमी दूर मिला। करीब 20 घंटे बाद गोताखोर चिल्ला क्षेत्र के शहीद बाबा स्थान के नजदीक शव खोज सके। मृतक हम उम्र साथियों के साथ नदी नहाने गया था। तभी गहरे पानी में समा गया।
भिंड (एमपी) के उमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरी कानावर गांव का अमित सिंह अपने मौसा जितेंद्र सिंह भदौरिया के साथ ननिहाल लसड़ा गांव अपने बीमार मामा पप्पू को देखने आया था। बृहस्पतिवार को सुबह ममेरे भाई शंकर और पड़ोस के लड़कों के साथ यमुना नदी गया था, तभी गहरे में पानी में समा गया। घाट में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।
पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश किया। दूर तक जाल भी डाला गया, लेकिन खोज नहीं सके। शुक्रवार को सुबह घटनास्थल से लगभग दो किमी दूर चिल्ला थाना क्षेत्र में शहीद बाबा स्थान के पास शव मिला। गोताखोर हरछठिया निषाद ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पैलानी थाने के दरोगा संत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।