फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of old woman found sleeping in tubewell

नलकूप में सो रही वृद्धा का सिर विहीन शव मिला

Tue, 07 Jan 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found sleeping in tubewell
खेत में बने नलकूप के कमरे में सो रही वृद्धा का शव सिर विहीन और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतक के भतीजे ने अज्ञात लोगों द्वारा की गई हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। उधर, पुलिस ने जंगली जानवरों के हमले से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के रामसनेही का पुरवा (बरुआ कालिंजर) में कुंती देवी (75) पत्नी श्याम सुंदर लोध पिछले करीब 40 वर्षों से यहां अपने मायके में रह रही थी। अपने भाई रामकिशोर राजपूत के खेत में लगे ट्यूबवेल में सोती थी। सोमवार की रात भी वह इसी कमरे में सोई थी। मंगलवार को सुबह उसकी पुत्रवधू कलावती उसे खाना लेकर ट्यूबवेल पहुंची तो कुंती का खून से लथपथ शव पलंग के नीचे पड़ा था। सिर गायब और शरीर के अगला हिस्सा क्षत-विक्षत था।
विज्ञापन

कलावती की चीख सुनकर आसपास के किसान और परिजन आ गए। कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह और नरैनी कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह तथा कालिंजर थानाध्यक्ष रामआश्रय सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतका के भतीजे कृपा सागर पुत्र रामकिशोर ने कालिंजर थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या का आरोप लगाया है। कालिंजर थानाध्यक्ष का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जंगली जानवर के हमले में मौत हुई है। जानवरों ने ही शव को नुकसान पहुंचाया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चल जाएगा। उसी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
मृतका कुंती की शादी नौहाई गांव के श्याम सुंदर लोध से हुई थी, लेकिन करीब 40 वर्षों पूर्व श्याम सुंदर ने दूसरी शादी कर ली। इस पर कुंती ससुराल से मायके बरुआ कालिंजर आ गई और अपने भाई रामकिशोर के साथ रह रही थी।

कुछ दिन बाद दूसरी शादी कर ली, लेकिन दूसरे पति की भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पति से उसका जमीन विवाद भी चलता रहा। कोर्ट के आदेश पर कुंती को पति की जमीन से हिस्सा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed