{"_id":"62755feed63e5c6af8255de9","slug":"daughter-misdeed-by-father-in-banda-next-day-victim-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: नशे में धुत पिता बना हैवान, अपनी बेटी को बनाया हवश का शिकार, सदमे में पीड़िता ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: नशे में धुत पिता बना हैवान, अपनी बेटी को बनाया हवश का शिकार, सदमे में पीड़िता ने दे दी जान
Fri, 06 May 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 06 May 2022 11:20 PM IST
सार
बांदा के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात नशे में धुत पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से आहत पीड़िता ने उस समय कुछ नही कहा, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा के मरका थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता ने शराब के नशे में अपनी ही बेटी को हवश का शिकार बना डाला। पीड़िता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और शुक्रवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया गया है कि पिता नशे का आदी है। गुरुवार की रात वह नशे में धुत होकर घर आया और सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से आहत पीड़िता ने उस समय कुछ नही कहा, लेकिन शुक्रवार की सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतका की बहन ने मरका थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया मामले को लेकर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन