{"_id":"60cf7d8f8ebc3e33270f4f80","slug":"darsan-ko-nikli-kisori-lapata-banda-news-knp635417017","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन को निकली किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन को निकली किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विंध्यवासिनी देवी दर्शन के लिए घर से निकली किशोरी लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, बहन के घर आई किशोरी को युवक ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों की हैं।
गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति पिता ने आईजी को दी अर्जी में कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री सात माह पूर्व देवी दर्शन के लिए खत्री पहाड़ गई थी, फिर वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं लगा। आरोप लगाया कि गांव की तीन महिलाओं ने अपने घर बुलाने के बाद पुत्री को अज्ञात युवक को सौंप दिया। पुलिस ने नामजद तीनों महिलाओं और अज्ञात के विरुद्ध एससीध्एसटी आदि की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अब तक उसकी पुत्री को पुलिस खोज नहीं सकी। न ही आरोपी गिरफ्तार हुआ।
उसने आईजी से पुत्री को ढूंढ निकालने व आरोपियों पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। उधर, चिल्ला क्षेत्र के एक गांव निवासी जीजा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि आठ जून को उसकी 17 वर्षीय किशोर उम्र साली को गांव का युवक अपहृत कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शहर के महाराणा प्रताप चौक से नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। किशोरी अतर्रा में मिली। जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।