{"_id":"58138b5f4f1c1b944ebc4c1c","slug":"danwarsha-millions-of-markets-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में करोड़ों की धनवर्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में करोड़ों की धनवर्षा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
सड़क पटरी में दोनों तरफ सजीं दुकानें।
- फोटो : amarujala
सूखे की मार और महंगाई के बावजूद धन त्रयोदशी पर बाजार में जमकर धन बरसा। सभी ने अपने बजट के मुताबिक धनतेरस का ‘शगुन’ खरीदा। कुछ ही घंटों में करोड़ों का कारोबार हो गया। सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक आदि दुकानों की चांदी रही। दोपहिया वाहन भी खूब बिके। गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा व पूजन सामग्री की खरीदारी की गई। गुरुवार को पूर्व संध्या से ही बाजार सज गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो शाम को अपने पूरे जोश में थी। बाजार में पैदल चलना मुश्किल रहा। बलखंडीनाका से अमर टाकीज तिराहा तक पूरी बाजार समेत कोतवाली रोड, पुरानी बजाजी, रामलीला मैदान रोड में भारी भीड़ रही। एक तरफ जहां रईस और संपन्न घरानों के लोग बड़ी खरीदारी करते रहे वहीं साधारण परिवारों ने फुटपाथ पर बिक रहे स्टील के बर्तन खरीदकर धनतेरस का शगुन पूरा किया।
विज्ञापन
व्यवसायियों के मुताबिक बर्तन व्यवसाय में लगभग एक करोड़ का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार में लगभग दो करोड़ के सोने-चांदी के जेवर व सिक्के बिके। टीवी, कंप्यूटर, सेलफोन समेत आकर्षक इलेक्ट्रानिक सामान की लगभग 3 करोड़ की बिक्री बताई गई। वाहन बाजार भी खूब गर्म रहा। 5 करोड़ के आसपास दोपहिया वाहन बिके।
विज्ञापन
अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, धनतेरस का शगुन मनाने में यहां भी जोश नजर आया। महंगाई के बाद भी उत्साह के साथ खरीददारी की। सोने और चांदी के सिक्के, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान खूब बिका। देर शाम तक बाजार में गहमागहमी रही।
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, बाजार में बर्तनों का कारोबार सबसे ज्यादा हुआ। किसी ने चम्मच, किसी ने थालियों का सेट तो किसी ने केतली व भगोना आदि खरीदा। नौकरीपेशा लोगों ने क्राकरी खरीदी। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों में टीवी, फ्रिज और एलईडी आदि की खूब बिक्री हुई।