{"_id":"19f532b0d96e661f7735f74d369a810c","slug":"dalit-bachelor-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" न छात्रवृत्ति, न फीस प्रतिपूर्ति, दलित बीएड स्नातक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न छात्रवृत्ति, न फीस प्रतिपूर्ति, दलित बीएड स्नातक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति के बीएड छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति नहीं मिल रही। इनमें से कई स्नातकों की पढ़ाई पर ब्रेक लगने का खतरा मंडराने लाग है। विद्यालय और समाज कल्याण विभाग एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, गिरवां के छात्र-छात्राअेां ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि उन्हें फीस प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति ने मिल रही है। आर्थिक तंगहाली का शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे में उनकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। समाज कल्याण अधिकारी ने यह कहकर टरका दिया कि स्टूडेंट्स के आवेदन में त्रुटियां हैं।
विज्ञापन
महाविद्यालय का कहना है कि समाज कल्याण विभाग जाने। इन दोनों के बीच छात्र-छात्राएं फुटबाल बन गए हैं। ज्ञापन देने वाले छात्र-छात्राओं में रवि कुमार, प्रेमलता, अभिलाष श्रीवास, अंजना देवी, अरुण कुमार, मीरा देवी, रामलली, अंजली, निशी वर्मा और सत्येंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य महाविद्यालयों के बीएड दलित छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है।