फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cylinder cracked , damaged houses

सिलेंडर फटा, मकान क्षतिग्रस्त

Wed, 16 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked , damaged houses

बांदा। आग लगने से लीकेज सिलेंडर धमाके के साथ फट

विज्ञापन
गया। इससे नवनिर्मित मकान समेत अगल-बगल के घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में गृहस्वामी समेत दो छात्र घायल हो गए। इनमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना शहर के कालूकुआं मोहल्ले की है। ओवरब्रिज के पास वीरेंद्र प्रताप सिंह (45) का मकान है। वह छेहरांव में जूनियर स्कूल में टीचर हैं। इनके घर में किराये पर राजीव कुमार, उसकी पत्नी अस्मिता भी रहती हैं।

राजीव 220 बिजली सब स्टेशन में एसएसओ है। बुधवार की सुबह अस्मिता खाना बनाने गई। वहां रखे सिलेंडर में लीकेज थी। चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही अस्मिता ने लाइटर जलाया सिलेंडर में आग लग गई।

शोर मचाने पर पति राजीव भी आ गए। दंपति ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटे तेज होते ही दोनों जान बचाकर भाग गए।

गृहस्वामी वीरेंद्र और पत्नी सविता पटेल समेत किराये पर रह रहे आईटीआई छात्र वेद प्रकाश (20) पुत्र रामसहोदर व अखिलेंद्र निगम (19) पुत्र रमेश निगम (लौड़ी, छतरपुर) भी घर से बाहर आ गए।

कुछ ही देर में तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। दरवाजे-खिड़कियां उखड़ गईं। खाद्य सामग्री सहित गृहस्थी का सारा सामान तहस-नहस हो गया।

दूर तक ईंटे और सामान उछलने से गृहस्वामी वीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश और अखिलेंद्र निगम जख्मी हो गए। पड़ोसियों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अखिलेंद्र को ज्यादा चोट आने पर भर्ती कर लिया गया। 

पड़ोसी चंद्रपाल सिंह और सालिगराम के घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारों में दरारें और दरवाजे-खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। सिलेंडर फटने से गृहस्वामिनी सविता और किराएदार अस्मिता सहम गईं।

पड़ोसियों ने दोनों को ढांढस बंधाया। उधर, फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही राहगीरों और पड़ोसियों ने आग काबू कर ली। सिलेंडर फटने से लाखों का नुकसान बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed