{"_id":"60eb2fb78ebc3e23af72150e","slug":"cylinder-burst-house-and-household-burnt-due-to-fire-banda-news-knp639618738","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटा, आग से घर व गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटा, आग से घर व गृहस्थी जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/तिंदवारी। गैस सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। गृह स्वामी झुलस गया। गृहस्थी और अनाज जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड लगभग आधा घंटा देर से पहुंची।
तिंदवारी क्षेत्र के भगवती नगर में आरिफ बेग की बहन व मां खाना बना रही थीं, तभी लीकेज से सिलिंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में धमाके के साथ सिलिंडर फट गया, जिससे घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने मदरसे के नलकूप से पानी ढोकर काबू पाया। कुछ ही देर में थाने के दरोगा नौशाद खां पहुंचे और घर में रखे दूसरे सिलिंडर को बाहर निकाला।
ग्रामीणों के मुताबिक, इससे दरोगा के दोनों हाथ भी जल गए। आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी। गृहस्वामी आरिफ बेग ने बताया कि आग से उसका कच्चा घर पूरा जल गया। गृहस्थी और अनाज भी जलकर राख हो गया। राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।