करंट से किसान नेता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के किसान नेता रमापति सिंह (65) पुत्र जुगराज बुधवार को सुबह अपने ट्यूबवेल जाते समय गांव के नजदीक टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से सबस्टेशन बमुश्किल 300 मीटर दूर होने के बावजूद भी बिजली सप्लाई आधा घंटा तक बंद नहीं की गई। इससे उत्तेजित ग्रामीणों ने जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया।
थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंची और बिना पंचनामा किए आनन-फानन शव जिला अस्पताल पहुंचा दिया। उधर, बिजली कर्मियों की लापरवाही से आक्रोशित भीड़ ने बिजली सबस्टेशन में धावा बोल दिया। कर्मचारियों ने कमरों में घुसकर जान बचाई। भारतीय किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, पूर्व ग्राम प्रधान हरिकरन सिंह समेत ग्रामीणों ने देर तक सब स्टेशन के सामने सड़क पर हंगामा मचाया। बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया।