{"_id":"13ce4165e7a0ccb84a6ab72d506ee2c5","slug":"cultural-events-at-the-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीई मेले में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमोें से समां बांध दिया। प्रतियोगिताओं में भी बढ़िया प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने बच्चों की पेशकश को सराहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों व टीचरों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन
यहां एक मैरिज हॉल में मंगलवार को मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव व एबीएसए राजीव प्रताप सिंह ने किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षा का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि 10 से 14 वर्ष तक के बालिकाएं जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी है, उन्हें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मुफ्त दाखिला व सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
चित्रकला व सुलेख प्रतियोगिता में 37 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला में मानसी देवी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व सुमित कुमारी तृतीय रहीं। सुलेख में अनिल कुमार प्रथम, शालू पाल द्वितीय और अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मेला प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा, अनूप तिवारी, कन्हैयालाल मौजूद रहे। संचालन रामकरन साहू ने किया।
कार्यक्रम में एबीएसए कमासिन कैलाश सिंह पटेल, मइयादीन यादव, सुधीर गुप्ता, युसूफ खान, देवेंद्र सिंह यादव, जयकरन श्रीवास, आराधना गौतम, कुलभाष्कर अग्रहरि, हरीश कश्यप, जोगिंदर सिंह, सुमन वर्मा, सुभाष सिंह, विवेकानंद गुप्ता, डॉ.एसएस, रमाशंकर यादव, सीपी गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।