{"_id":"cbd4f1ac736620785488fdf4e412cdd2","slug":"crop-destroyed-in-fire-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 किसानों की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 किसानों की फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 06 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरका थाना क्षेत्र के बम्हरौला गांव में खलिहान में लगी आग से 500 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। खलिहान में 40 किसानों की फसलें रखी थीं। आग से खलिहान में लगे महुआ और शीशम के कई पेड़ भी जल गए।
विज्ञापन
बम्हरौला गांव स्थित खलिहान में किसानों ने गेहूं की फसल काटकर रखी थी। बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे फसल के ढेर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आसपास के खलिहानों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जब तक दमकलकर्मी पहुंचते तक तब कामता, रामखिलावन यादव, धनराज, मइयादीन, बाबादीन, सुंदर, विशाल, रामसुमेर, हरी प्रसाद, सधुवा, जितेंद्र, सिधुलिया, बदलुवा, माताबदल, शिवला, जितेंद्र, फदला, बाबूलाल, छेदिया, चंद्रपाल पाल, ननकू, पंचा, रमेश, रामकृपाल, सियादुलारी, राममनोहर, शिवनाथ, कबूतरिया समेत 40 किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा खलिहान में खड़े महुआ, शीशम, बबूल के पेड़ धू-धू कर जल रहे थे। फायर ब्रिगेड ने पेड़ों की आग बुझाई। जिन किसानों की फसल जली है, इनमें से ज्यादातर कर्जदार हैं। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार दिलीप कुमार राजस्व कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। किसानों ने आशंका जताई कि खलिहान के नजदीक कतराई कर रहे थ्रेसर में स्पार्किंग से आग लगी।