फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth killed in road accident, brother-in-law injured

सड़क हादसे में युवक की मौत, बहनोई घायल

Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला, बांदा
अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, brother-in-law injured
डेमो - फोटो : डेंमो
राहगीर को बचाने में बाइक से गिरकर युवक की मौत हो गई। चचेरा बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, परिजनों का आरोप है कि गांव वालों ने की पिटाई से मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था, सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी थी।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुतियारी गांव का चुन्नू (30) पुत्र रामलखन शुक्रवार की सुबह ओरन कस्बा निवासी चचेरे बहनोई सुनील (28) के साथ बाइक से अतर्रा अपने ट्रैक्टर का सामान खरीदने जा रहा था। अतर्रा थाना क्षेत्र के भवई गांव के पास शौच को जा रहे युवक को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव वालों ने  एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पहुंचाया था। गंभीर रूप से घायल चुन्नू को जिला अस्पताल से कानपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में महाराजपुर के पास मौत हो गई। बहनोई सुनील को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चचेरे भाई छोटू ने आरोप लगाया कि टक्कर से घायल युवक समेत गांव वालों ने चुन्नू की जमकर पिटाई की। जेब से 35 हजार रुपये भी निकाल लिए। चुन्नू अविवाहित था। उधर, टक्कर से घायल भवई गांव के जगन्नाथ (32) ने बताया कि दोनों बाइक सवार शराब के नशे में थे। उसको टक्कर मारने के बाद उनकी बाइक खंती में गिर गई, जिससे चुन्नू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह ने पिटाई और लूट की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी बताया जाता है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चुन्नू के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed