फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth hanged, three custody including husband

युवती ने फांसी लगाई, पति समेत तीन हिरासत में

Tue, 05 Dec 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Tue, 05 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Youth hanged, three custody including husband
मीडिया को जानकारी देता मृतका का पिता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। दो वर्ष पूर्व ब्याह कर आई गर्भवती युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन को हिरासत में ले लिया है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव की है। सोमवार की रात राधा (21) पत्नी जय सिंह निषाद ने ससुराल में घर के खपरैल पर साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। ससुर की सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त पति जय सिंह बालू खदान में मजदूरी करने गया था।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता पैलानी गांव निवासी फूलचंद्र व चाचा छंगू निषाद ने बताया राधा की शादी 29 मई 2015 को हुई थी। आरोप लगाया कि चार पहिया (मैजिक) न देने पर पति समेत सास, ससुर व देवर ने मारपीट कर उसे फंदे पर लटका दिया। उसके दो माह का गर्भ था। अक्सर उसे मारते-पीटते थे। राधा को रहने के लिए पूरे घर में मात्र एक छोटा सा कमरा दिया गया था। पिता ने यह भी बताया कि राधा ने 19 नवंबर को पैलानी थाना में इसकी शिकायत भी की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था। उसके एक साल का पुत्र है। पैलानी थाना निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तहरीर पर ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति जय निषाद, ससुर लल्लू व सास मुन्नी को हिरासत में ले लिया गया है। देवर शत्रुघन फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed