{"_id":"599dcce14f1c1b76568b47f3","slug":"youth-hanged-if-wife-does-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी न आई तो युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी न आई तो युवक ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा्
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में डटी पत्नी के ससुराल न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक करीब साल भर से पत्नी मायके में है। बताया जाता है कि युवक हत्या में आरोपी है। इन दिनों वह जमानत पर था।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मर्दननाका में लाल खां के पुत्र इकबाल (28) ने मंगलवार की रात कमरे में बहन के दुपट्टे से फांसी लगा ली। बुधवार को सुबह शव फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस में भाई जमाल ने बताया कि इकबाल की ससुराल वाले मुंबई में रहते हैं, जबकि उनका पैतृक गांव हड़हा कबौली (बांदा) है। साल भर पहले इकबाल की पत्नी शबाना अपने इकलौते पुत्र इकराम को लेकर मुंबई चली गई।
विज्ञापन
तब से वापस ससुराल नहीं आई। इस बीच कई बार पति इकबाल और ससुराल के लोग उसे बुलाने गए, लेकिन वह नहीं आई। परिजनों के मुताबिक इसी से क्षुब्ध होकर इकबाल ने आत्महत्या कर ली। बताया कि वह अलीगंज पुलिस चौकी के पास खराद की दुकान पर काम करता था। बताया जाता है कि वह शहर के चर्चित शानू इलाहाबादी हत्या मामले में आरोपी भी था। कई महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर था।
विज्ञापन
दो दिन पहले झुलसी युवती ने दम तोड़ा
बांदा (ब्यूरो)। दो दिन पहले ससुराल में झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के चहितारा गांव में राजेश्वरी (35) पत्नी बंधू सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की देर रात उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। ससुर बाबूलाल का कहना है कि चिराग गिरने से राजेश्वरी गंभीर रूप से झुलसी थी।
उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां बिंदी (शाहपुरसानी) ने पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। कहा कि पति किसी महिला से बात कर रहा था। राजेश्वरी के मोबाइल छीन लेने पर बंधू ने उसे मारापीटा और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। उधर, कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मायके वालों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।