{"_id":"fad5919f1efd33c65d33892bca9d0460","slug":"young-woman-burned-died-two-ate-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती ने आग लगाकर जान दी, दो ने खाया जहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवती ने आग लगाकर जान दी, दो ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
ससुराल के सूने घर में युवती ने आग लगाकर जान दे दी। उधर, अलग-अलग दो युवतियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका गांव में शिवकांती (35) पत्नी जय सिंह ने शनिवार को सूने घर पर खुद को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
पति के मुताबिक घटना के समय वह खेत गया था। दोनों बच्चे स्कूल में थे। कुछ माह पूर्व पत्नी दिमागी बुखार की वजह से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
उधर, कालिंजर कस्बा निवासी शीला (28) पत्नी कैलाश और अछाह (बबेरू) निवासी संगीता (30) पत्नी राजभवन ने शनिवार को अपनी-अपनी ससुराल में जहर खा लिया। दोनों घटनाओं के पीछे गृहकलह बताई गई।
विज्ञापन
उधर, महोतरा (अतर्रा) निवासी डेढ़ वर्षीय आशीष पुत्र गोविंद रविवार को घर में खेलते समय चूल्हे पर चढ़ी हंडिया में गिरकर झुलस गया।