फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young woman blew herself alive

युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Sat, 14 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Young woman blew herself alive

बांदा। शादी के पांच माह बाद ही युवती ने ससुराल में

विज्ञापन
खुद को जिंदा फूंक लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, मायके वालों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी रानी (20) पत्नी परदेसिया ने शुक्रवार की शाम घर के कमरे में आग लगा ली। चीख सुनकर घर के बाहर बैठे ससुर गुलुवा व सास लीला ने अंदर जाकर आग बुझाई और जिला अस्पताल पहुंचाया।

देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में पति ने बताया कि घटना के वक्त वह ट्रैक्टर की धुलाई करने बागै नदी गया था। उधर, मृतका के भाई विनोद (बदौसा) ने बताया कि रानी की शादी इसी वर्ष तीन जून को हुई थी।

पति अक्सर रानी को मारता-पीटता था। घटना वाले दिन भी चूल्हे की जलती लकड़ी से उसे मारा था। इसी से परेशान होकर उसने घटना कर ली।

भाई ने यह भी बताया कि अस्पताल में मिलने आई मां से उसने बताया था कि पति परदेसिया ने उसका मंगलसूत्र छीनकर गांव की एक लड़की को दे दिया। उससे प्रेम-प्रसंग चलता है।

हालांकि मायके वाले के आरोपों को पति ने गलत बताया। मृतका के पिता ने थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य घटना में पैलानी निवासी राजेंद्र (20) पुत्र इंद्रपाल शुक्रवार की रात सो रहा था। चारपाई के नीचे तसले में रखी आग उसके कपड़ों में लग गई।

शोर मचाने पर बडे़ भाई जुगुलकिशोर (25) ने बमुश्किल आग बुझाई। बचाने में वह भी झुलस गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पिता इंद्रपाल ने बताया कि राजेंद्र अहमदाबाद में मजदूरी करता है। शुक्रवार को सुबह ही वह गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed