{"_id":"25a12a571b26f677a14927ce46e042de","slug":"women-and-children-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला और बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में महिला और बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क हादसों में महिला व बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक अन्य दुर्घटना में दो पहलवान घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में कानपुर
रिफर कर दिया गया। उधर, गायत्री नगर चौराहे में ट्रैक्टर द्वारा कई
हथठेलियों को टक्कर मारने और एक युवक के घायल होने पर ठिलिया व्यापारियों
ने आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी गुजरतिया (55) पत्नी बच्चीराम बुधवार को दोपहर अपने मायके लामा गांव में खेत से घर जा रही थी। गांव के पास लोडर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोडर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रिफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में बांदा-नरैनी मार्ग पर पैगंबरपुर गांव निवासी पन्नालाल का पुत्र रवि (4) अपनी मां के साथ सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल हो गया।
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी पहलवान नंदकिशोर (25) पुत्र श्याम और शिवलोचन (28) पुत्र रामबालक (भटरी, चित्रकूट) बुधवार को सुबह बाइक पर रसूलाबाद (फतेहपुर) में आयोजित दंगल में शामिल होने जा रहे थे। बांदा-चिल्ला मार्ग पर पलरा गांव के पास ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में शिवलोचन को कानपुर रिफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया।
एक अन्य घटना में शहर के गायत्री नगर तिराहे पर बुधवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ीं कई हाथ ठेलियां उलट-पलट गईं। ठेलिया में चाट खा रहा फतपुरवा गांव निवासी रोहित सिंह (20) पुत्र चंद्रशेखर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना से उत्तेजित व्यापारियों ने सड़क पर आड़े-तिरछे हाथ ठेले का अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटे बाद कालू कुआं चौकी पुलिस ने लाठियां पटक कर जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया।