{"_id":"57d8386f4f1c1b2d46d4844c","slug":"woman-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने जहर खाकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव निवासी विनीता (28) पत्नी महेश पाल ने सोमवार की रात ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतका के ससुर सुमेरा ने बताया कि पति के कामकाज न करने से विनीता से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कहासुनी में उसने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के चाचा सुरेश (कुंडौरा, हमीरपुर) ने बताया कि 2010 में भतीजी की शादी की थी। एक पुत्र व एक पुत्री है। पति के कामकाज न करने से वह परेशान थी। इसी तनाव में जान दे दी।
विज्ञापन