{"_id":"d0da575d3a7ca2d533a8b0c7485fb5d8","slug":"woman-s-body-found-in-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का शव कुएं में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का शव कुएं में मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की रात घर से लापता हुई युवती का शव पड़ोस के कुएं में बरामद हुआ। मृतका की मां व भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, लाई मंडी (बांदा रोड) स्थित ससुराल से सुनीता (30) पत्नी कमलेश शुक्रवार की रात से लापता थी। वह आयुर्वेदिक कॉलेज के बाहर बनी कैंटीन में काम करती थी। लापता होने के बाद पति ने साले राजेंद्र को खबर दी।
विज्ञापन
राजेंद्र महाराष्ट्र में नौकरी करता है। वह यहां आ गया और बहन की तलाश शुरू कर दी। तभी सुनीता का शव नजदीक स्थित कुएं में पड़े देखा। पुलिस को सूचना दी गई। भाई राजेंद्र और मृतका की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन