{"_id":"b2c11d26dda2261b76e3b1d4a225ec3b","slug":"woman-killed-by-lightning-four-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवती की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से युवती की मौत, चार झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई। एक अन्य युवती और
विज्ञापन
उसका पुत्र झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
गया। दो अन्य घटनाओं चार मवेशियों की मौत हुई।
शनिवार को शाम लगभग चार बजे मुगौरा गांव निवासी सुमित्रा (26) पुत्री माता प्रसाद पटेल खेत में काम कर रही थी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पास में काम कर रही आशा पटेल (40) पत्नी छोटू प्रसाद और उसका पुत्र सोनू (15) झुलस गए।
ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। नायब तहसीलदार फूलचंद्र यादव व कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली गिरने से इसी गांव के राम कुमार रैदास के दो बैलों की मौत हो गई।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के चटसरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दरवाजे पर बंधी कृष्णा यादव की दो गायों की मौत हो गई। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक तुर्रा के रामलीला मैदान में खेल रहे सगे भाई मोहित (3), रोहित (5) पुत्र रज्जू आकाशीय बिजली से झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।