{"_id":"5b71cab842c7921dc70fea01","slug":"woman-fires-herself-on-younger-sister-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बहन की मौत पर महिला ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी बहन की मौत पर महिला ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जली महिला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी गांव में ब्याही छोटी बहन की मौत के कुछ ही देर बाद बड़ी बहन स्वच्छता अभियान में बनाए गए शौचालय में खुद को आग लगाकर जान गवां दी। परिजन मानसिक रूप से भी बीमार बता रहे हैं।
विज्ञापन
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। सोमवार को सुबह सुदामा (43) पत्नी गिरधारी लाल ने घर के बाहर बने शौचालय के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसके कुछ पहले ही उसकी छोटी बहन गुडिय़ा की पड़ोसी गांव कलक्टर पुरवा में स्थित ससुराल में बीमारी से मौत हो गई थी। यह खबर मिलने के कुछ ही देर बाद सुदामा ने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति गिरधारी घर में साधारण परचून की दुकान किए है। इसी से घर का खर्च चलता है। पति के मुताबिक करीब 12 वर्ष आगरा के शमसाबाद में ईंट पथाई के दौरान ईंटों का चट्टा ढह जाने से सुदामा के सिर पर गंभीर चोट आई थी। तब से वह मानसिक रूप से बीमार थी। आगरा में उसका इलाज भी चल रहा था। इधर, बहन की मौत की खबर से वह परेशान हो उठी थी।
विज्ञापन