फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife murdered bodies burned straw

पत्नी की हत्या कर शव पुआल में जलाया

Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered bodies burned straw
murder - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

युवक ने पत्नी की पीटकर हत्या करने के बाद घर के आंगन में पुआल की चिता बनाकर आग लगा दी। वह खुद भी झुलस गया। घटना के समय मौजूद 11 वर्षीय बेटे ने पिता की दरिंदगी की पोल खोल दी। पुलिस ने झुलसे पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


घटना पौहार गांव के मजरा जमुनिहा पुरवा की है। बुधवार की रात लाल सिंह के घर मेें आग और धुआं देखकर लाल सिंह का भाई नवाब सिंह और कई पड़ोसी ग्रामीण दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और आग बुझाई। वहां लाल सिंह की पत्नी प्रीति सिंह (30) का अधजला शव पड़ा मिला। वहां मौजूद लाल सिंह के 11 वर्षीय पुत्र अजय ने चाचा नवाब सिंह और ग्रामीणों को बताया कि पिता ने मां को बुरी तरह पीटकर मार डाला और धान का पयार लाकर शव जला दिया।
विज्ञापन


पति लाल सिंह भी झुलस गया। मृतका के जेठ शिव कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद डायल-100 सेवा की पुलिस पहुंच गई। लाल सिंह को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही प्रीति सिंह के जले हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतका प्रीति के पिता जंगबहादुर सिंह (सतना) ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि लाल सिंह अक्सर शराब पीकर प्रीती को मारता-पीटता था। बीच बचाव को आने वाले परिजनों और पड़ोसियों को भी धौंस धमकी देता था। जंगबहादुर ने भी यही आरोप लगाया कि पीटकर मार डालने के बाद शव घर के आंगन में जला दिया। मृतका के तीन पुत्र हैं। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष मनोज पाठक का कहना है कि अभी उन्हें मृतका के परिजनों या ससुराल वालों से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed