फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife and lover arrested in killing husband

पड़ोसी के इश्क में पति को मरवा दिया, हत्यारोपी प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 28 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wife and lover arrested in killing husband

पड़ोसी के इश्क में पति को मरवाने वाली महिला समेत हत्या को अंजाम देने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महज 48 घंटे में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हो गया है। बिसंडा कस्बे में 24 जनवरी की रात अपने घर सो रहे रामखेलावन यादव (45) पुत्र ललवा की हत्या कर दी गई थी। उसके सिर और जबड़े में धारदार हथियार के गहरे घाव थे।
विज्ञापन


घटना के समय पति के नजदीक सो रही पत्नी विमला देवी का कहना था कि दो हत्यारों ने उसे दबोच कर आंखें व मुंह बंद कर रखा था। वह चीख नहीं सकी। दो अन्य ने पति की हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन विमला की कहानी उसके गले नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल लिया। बिसंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि विमला के मुताबिक उसका अपने पड़ोसी भीम कुशवाहा पुत्र राम प्रताप कुशवाहा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति रामखेलावन इसका विरोध करता था। इस पर पत्नी व प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात विमला ने अपने प्रेमी भीम कुशवाहा को बुला लिया और दरवाजे खोल दिए। भीम ने बांका (धारदार हथियार) से सो रहे रामखेलावन के सिर और जबड़े पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पत्नी और प्रेमी दोनों को ही सोमवार को दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्याभियुक्त भीम कुशवाहा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका गांव में भुराने बाबा तालाब से बरामद हुआ है। दोनों को जेल भेज दिया गया।

पिता की मौत, मां जेल में, कैसे रहेंगे बच्चे
बांदा। पिता की हत्या में मां जेल चली गई। अब दोनों के तीनों बच्चे घर में रह गए हैं। चाचा और बुआ ही इनका सहारा हैं। मृतक रामखेलावन यादव और विमला देवी के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी रेखा (8), सुलेखा (6) और पुत्र संदीप (4) है।


घटना वाले दिन ये पिता की चारपाई से मात्र 5 फीट दूर सो रही मां विमला देवी के साथ सो रहे थे। तीनों बच्चों की सुबह आंख खुली तो उनकी दुनिया बदल चुकी थी। पिता की मौत और उसके बाद के घटनाक्रम से ये अंजान हैं। मंगलवार को मां के जेल जाने के बाद अब यह घर में अकेले बचे हैं। फिलहाल इनकी परवरिश का जिम्मा मृतक रामखेलावन के भाई बउवा और बहन रानी के कंधों पर आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed