फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Widow killed in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में विधवा की मौत

Mon, 28 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 28 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

बांदा। विधवा की संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से

विज्ञापन
मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी आशा देवी (45) पत्नी जेउना राजपूत को सोमवार की सुबह बंद कमरे में मृत पाया गया। जेठ ऊदल ने बताया कि लगभग 18 साल पहले आशा के पति की मौत हो गई थी।

वह ससुराल में अलग रहती थी। रविवार की रात उसने कमरा बंद कर जहर खा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका की एक विवाहित पुत्री है।

उधर, मृतका के भाई शिवमंगल (जखनी, गिरवां) ने आरोप लगाया कि जेठ ऊदल का पुत्र रमेश आशा देवी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी।

आरोप लगाया कि जमीन जायदाद के लालच में परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप दिया। उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed