फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   two injerd

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो घायल

Fri, 04 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 04 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
two injerd

बांदा। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो ग्रामीण गंभीर

विज्ञापन
रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य सड़क हादसों में सात घायल हो गए। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी उद्दी (28) पुत्र रामजियावन व मिथलेश (35) पुत्र बहोरी बुधवार की रात भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) से ट्रैक्टर ट्राली में गांव लौट रहे थे। रास्ते में हुक टूट जाने से ट्राली पलट गई। उसमें सवार दोनों घायल हो गए।

ग्रामीणों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में चित्रकूट जिले के कहेटा पुरवा (पहाड़ी) गांव निवासी सुशील (25) पुत्र रामकेश और उमरहनी गांव निवासी बिंद्रेश (25) पुत्र चंद्रभवन बाइक पर जाते समय कमासिन पेट्रोल पंप के पास मवेशी से टकराकर घायल हो गए।

उधर, बबेरू कस्बे के देविन नगर निवासी रामराज (25) पुत्र गलकू अपनी मां रुकमणि (45) और पत्नी गुड़िया (22) के साथ बाइक पर दलपा पुरवा (कमासिन) जाते समय साइकिल से टकराकर तीनों घायल हो गए।

एक अन्य घटना में अतर्रा क्षेत्र के इटर्रा खुर्द गांव निवासी होमगार्ड मातादीन (45) पुत्र छोटा पुलिस लाइन के पास एफसीआई गोदाम में ड्यूटी के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अतर्रा कस्बे के भवानीगंज निवासी गिरिजाशंकर (80) गौराबाबा मंदिर के पास सरियों में फंसकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed