{"_id":"574344464f1c1bb2156916c3","slug":"truck-overturns-injuring-the-driver-and-cleaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से चालक व क्लीनर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पलटने से चालक व क्लीनर घायल
बांदा
Updated Mon, 23 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बालू भरा ट्रक पलटने से चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में पांच घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक हल्के (35) पुत्र घनश्याम निवासी भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) व क्लीनर रज्जू (26) पुत्र बलवीर निवासी केवटरा सोमवार को सुबह केन नदी के दरदा घाट से बालू लेकर जारी गांव जा रहा था।
विज्ञापन
मवई गंाव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। चालक नशे में बताया गया। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी हरीओम (15) पुत्र भगत अपने चचेरे भाई रोहित (10) पुत्र ननकवा के साथ सोमवार को दोपहर बाइक पर दुकान जा रहे थे। पीछे से ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी चुनकीवा (36) पत्नी कमतू सोमवार को दोपहर बहन की ससुराल पारा (बिसंडा) गांव जाते समय ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गई। एक अन्य घटना में शंभू नगर निवासी मनीष (28) पुत्र रामलाल रविवार की रात बाइक पर पल्हरी गांव से घर आते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गया।
विज्ञापन
बदनपुर (हमीरपुर) निवासी पालीटेक्निक का छात्र विजय कुमार (20) पुत्र रामकुमार मवई बुजुर्ग गांव से बाइक पर कालेज जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी कल्लू (50) पुत्र सुमेरा अतर्रा से घर जाते समय गड़रा नाले के पास रोडवेज बस से गिरकर घायल हो गया। कल्लू का कहना है कि उतरते समय चालक ने बस तेज कर दी।
उधर, मरका थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गांव निवासी शिवबाबू (11) पुत्र उमाशंकर को सोमवार को सुबह दरवाजे पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कलां गांव निवासी हर्षित (14) पुत्र लालजी दीवार से गिरकर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।