{"_id":"5b103cc14f1c1b9e6e8b596f","slug":"truck-collided-with-a-car-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 31 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Road ACCIDENT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर कार में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। कार सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में एक माह पूर्व ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की घर में मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के शंभू नगर निवासी मनीष अनुरागी (19) पुत्र बालकृष्ण तीन साथियों के साथ बुधवार की शाम अपनी आल्टो कार से बहन के घर महोबा जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे-76 पर मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव के पास सामने से आ रहे गिट्टी की डस्ट भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार के पीछे चल रहा ट्रक भी कार से जा टकराया।
विज्ञापन
दोहरी टक्करों से कार खंती में जा गिरी। कार चला रहे मनीष की मौके पर मौत हो गई। इसमें सवार संजू (18) निवासी शंभू नगर, गिल्लारी (25) निवासी जरैली कोठी और गौरव (22) निवासी सर्वोदय नगर घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस में भाई मनोज कुमार ने बताया कि मनीष अविवाहित था।
विज्ञापन
भाड़े पर अपनी कार चलाता था। एक अन्य घटना मे जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी पिंटू (27) पुत्र शंभू पिछले माह 30 अप्रैल को बाइक पर तिंदवारी जाते समय महोखर गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया था। कानपुर में करीब 20 दिन उसका इलाज चला। हालत सुधरने पर 10 दिन पूर्व परिजन उसे घर ले आए। बुधवार की रात उसकी तबियत बिगड़ गई। कुछ देर में घर पर ही मौत हो गई। चाचा संतोष ने बताया कि मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था।