फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor tricks teen

बालू लेने जा रहे ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा

Tue, 29 May 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 29 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor tricks teen
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीणों का जमघट। - फोटो : अमर उजाला

बालू ढो रहे ट्रैक्टर ने 14 वर्षीय किशोर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगाकर वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उन्हें समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। उधर, घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव में खालिद (14) पुत्र अनवर मंगलवार को दोपहर चिल्ला बाजार से रोजा इफ्तार का सामान लेकर घर जा रहा था। गरीब नवाज स्कूल के पास बालू लेने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। आसपास दुकानदारों ने चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक बांदा-कानपुर मार्ग पर जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खबर मिलने पर एसडीएम पैलानी सुरेंद्र प्रसाद यादव व क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप घटना स्थल पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed