फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three arrested in murder of son in law

दामाद की हत्या में तीन गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in murder of son in law
नरैनी पुलिस द्वारा दामाद की हत्या में गिरफ्तार ससुर व दो अन्य साथी। - फोटो : अमर उजाला

दो माह पूर्व हुई युवक की हत्या में पुलिस मृतक के ससुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल बोलेरो भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों से छेड़छाड़ पर ससुर ने दामाद को मौत के घाट उतारा था।  

विज्ञापन


27 सितंबर को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा ब्रांच नहर पटरी से पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया था। श्रीपाल (पट्टीदार का पुरवा) ने शव की शिनाख्त अपने भांजे गिरवां निवासी सुनील कुमार (26) पुत्र लखन में रूप में की थी। श्रीपाल की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के ससुर रामसुफल लोध, उसके भाई छोटेलाल (देवगांव, पन्ना) और हरीशरण लोध उर्फ मुन्ना पुत्र रामलखन (बहिरवारा, पन्ना) के विरुद्ध हत्या और सुबूत मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह कोतवाली प्रभारी मोहम्मद शरीफ के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद शुक्ला व प्रमोद कुमार सिंह तथा कांस्टेबल करन सिंह व शिव प्रताप ने महराजपुर (करतल) गांव के पास तीनों हत्याभियुक्तों को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्याभियुक्तों को शव को एक दिन अपने घर पर ही रखा। अगले दिन बोलेरो से नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव के पास नहर में लाकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो भी बरामद कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक सुनील अक्सर ससुराल की लड़कियों से अश्लील हरकतें करता था। हत्या से दो दिन पहले ससुर रामसुफल ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और गुस्से मेें डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed