{"_id":"29d3ef6a557b40ef678bbd4bc1940363","slug":"thieves-carried-goods-to-millions-of-deserted-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर से लाखों का माल ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
नरैनी। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य के सूने घर से
विज्ञापन
चोर 60 हजार रुपये और डेढ़ लाख के जेवर उठा ले गए। घर का ताला टूटा देख
पड़ोसियों ने गृहस्वामी को चोरी की जानकारी दी। गृह स्वामी ने थाने में
तहरीर दी है।
गोरेमऊ कला गांव में कालिंजर मार्ग पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामकृपाल पटेल का आवास है। शुक्रवार को वे परिजनों के साथ बाहर गए थे।
रात में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखे सूटकेस के ताले तोड़कर चोर 60 हजार रुपये, सोने की जंजीर, झुमका, चूड़ी समेत कीमती साड़ियां इत्यादि उठा ले गए।
पड़ोसियों ने सुबह ताला टूटा देखा तो फोन कर गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी। रामकृपाल ने बताया कि दीपावली के पहले परिवार और पढ़ने वाले बच्चे गोयरा (मध्य प्रदेश) अपने गांव आए थे, इसलिए घर सूना था।