{"_id":"b5cdff9e42985a8112c0a9af74facd77","slug":"theft-of-two-houses-in-the-village-gureh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरेह गांव में फिर दो घरों से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरेह गांव में फिर दो घरों से चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में चोरी
विज्ञापन
का सिलसिला थम नहीं रहा। पिछले एक माह मेें एक दर्जन से ज्यादा चोरी की
घटनाएं हो चुकी हैं।
बुधवार की रात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर 50 हजार रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। कुछ सामान छत पर लाकर फेंक दिया।
गांव के दलजीत सिंह आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तड़के करीब ढाई बजे उसके घर में घुसकर चोरों ने 50 हजार रुपये और जेवरात चुरा लिए।
सुबह सामान बिखरा पड़ा मिला। इसी तरह उसके घर के बगल में मोहन सिंह के घर के भी ताले टूटे मिले। कुछ सामान और बक्सा छत पर बिखरा पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व गांव में अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, कुबेरा दलित, सहदेव, शिवशरण सिंह आदि के घरों में भी चोरी हुई थी। पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।