फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young woman cut the axe

युवती का गला कस कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 31 May 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 31 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
The young woman cut the axe
बांदा में घटना स्थल पर मौजूद युवती का भाई अनिल व अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला

घर में अकेली रह रही अविवाहित युवती की बुधवार देर रात हत्यारों ने गले में फंदा कसकर कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार पुरवा में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने युवती का खून से लथपथ शव देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कुल्हाड़ी समेत कई चीजों के फिंगर प्रिंट लिए हैं। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी शालिनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार पुरवा निवासी स्वर्गीय रामदास धुरिया की अविवाहित पुत्री मीना (30) घर पर अकेली रहती थी। मीना के पिता की मौत 20 साल पहले, जबकि माता की मौत दो साल पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन


दो भाई अलग रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह मीना के घर के दरवाजे खुले होने पर पड़ोसियों ने जब अंदर झांककर देखा तो कमरे में खून से लथपथ मीना का शव पड़ा था। पड़ोसियों ने कर्वी में कोआपरेटिव बैंक में कैशियर के पद पर तैनात मीना के बड़े भाई अनिल और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कुछ देर बाद अनिल पहुंच गए। शहर कोतवाल श्रीनिवास यादव फोर्स के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर सील किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं दिखे हैं। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं मीना के भाई अनिल ने बताया कि मीना घर में अकेली थी। रात 12 बजे तक मोहल्ले को लोगों ने उसे देखा था। कहा कि इन दिनों घर की दीवारों की छपाई चल रही थी। महुआ निवासी एक युवक अक्सर घर आता-जाता था। उन्होंने युवक पर हत्या का शक जताया है। भाई ने बताया कि मां शिक्षक थीं और उनकी मौत के बाद पेंशन मीना को मिलती थी। इसी से खर्च चल रहा था। बताया कि एक भाई ललित छह माह पूर्व मीना से अलग हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed