फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man lit himself

ससुराल में युवक ने खुद को जलाया

Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The young man lit himself
suicide - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ससुराल में युवक ने आग लगाकर खुद को फूंक लिया। उधर, एक पखवारे पहले नशे में आग लगाने वाले युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी बसंतलाल (30) पुत्र बउरा अपनी पत्नी सरिता व बच्चों के साथ कानपुर में सब्जी की ठेलिया लगाता था। होली पर 10 दिन पहले वह परिवार समेत गांव आया था। त्योहार पर ससुर शिवगोपाल निवासी टोला (बबेरू) अपनी पुत्री व बच्चों को मायके ले गया था।

विज्ञापन


चार दिन पहले बसंत लाल पत्नी को विदा कराने टोला गांव गया था। मंगलवार को दोपहर उसने ससुराल में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। परिजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाए। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ससुर शिवगोपाल ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह पत्नी को लेकर जाने की जिद कर रहा था। दो दिन रुकने को कहा तो नाराज होकर आग लगा ली। विवाह चार साल पहले हुआ था। दो पुत्रियां हैं। घटना की सूचना छिबांव गांव में परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल मर्च्युरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी दीपक (22) पुत्र छोटेलाल ने नशे में धुत होकर 14 मार्च को पत्नी रेखा से कहासुनी के बाद आग लगा ली थी। जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी अजय (12) पुत्र रामखेलावन सोमवार की रात चिराग गिरने से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed