{"_id":"2451f00dbc33841dc2c2af9d94f82c72","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि एक दिन पहले गांव के कुछ
लोगों से युवक का विवाद हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को
भेज दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी अवनीश मिश्रा उर्फ बाबू (30) पुत्र बद्री प्रसाद लगभग 12 साल से अपनी चचेरी बहन संध्या की ससुराल में गुमानगंज (नरैनी) गांव में रहता था।
रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उसे एक व्यक्ति कार में लेकर आया और जिला अस्पताल में छोड़कर चला गया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डा. विनीत सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चाचा अशोक ने बताया कि गुमानगंज से सटे मानपुर गांव के मृत्युंजय नामक व्यक्ति ने उसे फोन पर अवनीश की हालत बिगड़ने और जिला अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी। छोटे भाई अतीस उर्फ कल्लू को भी फोन पर बताया।
जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि नरैनी-करतल मार्ग पर एक ढाबे में अवनीश का मृत्युंजय के परिजनों से झगड़ा हुआ था।
इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। शव अस्पताल लाकर दिखावा किया गया है। उधर, मृत्युंजय का कहना है कि रविवार को सुबह छह बजे ढाबे पर अवनीश के सीने में दर्द हुआ।
हार्टअटैक की आशंका पर वह कार में लेकर नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया। यहां डाक्टरों ने तत्काल जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
चर्चा है कि ग्राम प्रधान चुनाव में मृतक के खानदानी रिश्तेदार और दूसरे पक्ष के बीच तनातनी थी। पूरा मामला चुनावी राजनीति से जुड़ा माना जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी जयहिंद रावत ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।