{"_id":"57b89d9d4f1c1bff136ebf23","slug":"the-young-man-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवक ने घर के सामने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। अन्य घटनाओं में महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी शैलेंद्र उर्फ छोटू (18) पुत्र मेवालाल ने शुक्रवार की रात दरवाजे पर पेड़ में रस्सी बांध कर फांसी लगा ली। खेतों की रखवाली को जा रहे ग्रामीणों ने शव टंगा देखा तो घर वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि तीन-चार दिन से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। एक अन्य घटना में चिल्ला रोड कताई मिल के पास रहने वाली सुनीता (55) पत्नी इंद्रपाल सिंह ने शनिवार को सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन