{"_id":"e7f70daf01381f0f9f467df260bb3ae4","slug":"the-ward-boy-beaten-timardaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज के इलाज के
विज्ञापन
लिए दो हजार रुपये मांगने पर नाराज तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। वार्ड
ब्वाय की जमकर धुनाई की। पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के आने पर मामला
शांत हुआ।
घटना बुधवार की रात की है। पैलानी क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव के राजू कुशवाहा (35) को बुखार तेज होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने इलाज के लिए 2000 रुपये मांगे।
उसे एक हजार रुपये दे दिए गए, फिर भी वह इलाज के लिए नहीं तैयार हुआ। उसने मरीज को कानपुर रेफर करा दिया। इस पर परिजनों ने एक हजार रुपये वापस मांगे। वार्ड ब्वाय ने उनसे बदसलूकी की।
इस पर परिजन भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। लगभग एक घंटा तक हंगामा चला। सीएमएस डा. शेखर और सिविल लाइन चौकी प्रभारी राममूरत पटेल ने आकर मामला निपटाया। कर्मचारी से एक हजार रुपये वापस मिलने के बाद परिजन राजू को इलाज के लिए कानपुर ले गए।