फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The land in dispute lasted ax

जमीन के विवाद में चली कुल्हाड़ी

Wed, 30 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 30 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

बांदा। जमीन के विवाद में लाठियां और कुल्हाड़ी चलने

विज्ञापन
से तीन लहूलुहान हो गए। उधर, चुनाव की रंजिश में हमलावरों ने तीन को घायल कर दिया। मारपीट की अन्य घटना में हमलावरों ने महिला को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव में बुधवार को सुबह लल्लू (58) और बाबू (47) के बीच जमीन के विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी चल गई। एक पक्ष से लल्लू और दूसरे पक्ष के बाबू व देवराज (38) लहूलुहान हुए।

लल्लू ने बताया कि उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। विरोध करने पर देवीदीन, देवराज, बाबू और राहुल ने हमला कर दिया। उधर, बाबू का कहना है कि लल्लू रास्ते पर कंटीली डालें डाल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।

एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में हमलावरों ने राजकुमार (32) पुत्र विद्याधर दुबे और उसके भाई दीपक दुबे (29) व बहन राजकुमारी (23) को हमलावरों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।

घर के दरवाजे तोड़ दिए और महिलाओं से अभद्रता की। राजकुमार ने बताया कि हमलावर ने ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उन्होंने दूसरे प्रत्याशी का प्रचार किया था।

इसी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में हमला किया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी भवानी (40) पत्नी शिवमोहन को बुधवार को सुबह खेत में पानी लगाने के विवाद में पड़ोसी ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed