फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer was upset by the death penalty and debt

जुर्माना और कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

Mon, 08 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 08 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The farmer was upset by the death penalty and debt
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा। बैंक का दो लाख कर्ज और बिजली विभाग के चार लाख रुपये जुर्माना से परेशान किसान ने खेत में जहर खाकर जान दे दी। दोनों की अदायगी के लिए किसान पर दबाव था।

विज्ञापन

नरैनी के पटेल नगर निवासी राम सुहावन (55) ने रविवार की देर शाम खेत में जहर खा लिया। खबर मिलने पर परिजन सीएचसी नरैनी लाए। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र राजेश के मुताबिक राम सुहावन के नाम तीन बीघा जमीन है। उसी में ट्यूबवेल लगा है। तीन साल पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। अब यह बढ़कर दो लाख रुपये से ज्यादा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लगभग डेढ़ साल पहले बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने उसके नलकूप पर छापा मारा था और ओवरलोड बताकर चार लाख रुपये जुर्माना कर रिकवरी नोटिस जारी की थी। इसके विरुद्ध उसने अदालत में मुकदमा दायर किया था।


मुकदमे में 41 हजार रुपये जमा करने पड़े थे। तीन साल से दैवी आपदा से खेती चौपट होनेख् बैंक कर्ज और बिजली विभाग के जुर्माने को लेकर तनाव में थे। उसके तीन पुत्र खेती चौपट होने से प्राइवेट वाहन चलाकर गुजारा करते हैं। एसडीएम सीएल सोनकर का कहना है कि नायब तहसीलदार को पीड़ित परिवार के घर भेजा गया है। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed