{"_id":"b417f1e0b3f765e0230164fadc88a14c","slug":"the-death-of-the-father-son-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
नरैनी/बांदा। ट्रक से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र की
विज्ञापन
मौत हो गई। दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे। अन्य घटनाओं में पांच घायल हो
गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरे पुरवा गांव निवासी अलीमुद्दीन (45) बुधवार की रात ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए लाइनमैन को लेने अपने पुत्र सरवर (18) के साथ बाइक पर नरैनी जा रहा था।
रास्ते में नसेनी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीण पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से कानपुर जाते समय अलीमुद्दीन की रास्ते में मौत हो गई। पुत्र सरवर ने भी रात में कानपुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अन्य घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलबई गांव निवासी ट्रक चालक दिनेश सिंह (26) पुत्र रामचंद बुधवार की रात बालू लेकर बेर्राव गांव जा रहा था। बेलबई के पास ट्रक पलट जाने से दबकर घायल हो गया।
ग्रामीणों ने निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया। उधर, बाबा तालाब निवासी डा. सुनील कुमार (40) व प्रीतम (38) निवासी बिजली खेड़ा बाइक पर पचनेही गांव से वापस आते समय दुर्घटना में घायल हो गए।
अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी मनोज (9) पुत्र देवकुमार और उसकी बहन गुड़िया (6) साइकिल पर खेत से घर आते समय कार की टक्कर से घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिता-पुत्र की दुर्घटना में मौत से गोरे पुरवा गांव में पैगंबर के जन्मदिन पर ईद मीलाद के जश्न की खुशियां मातम में बदल गईं।
पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। दोनों के जनाजे (अंतिम संस्कार) में भारी भीड़ उमड़ी। मृतक अलीमुद्दीन के नाम 10 बीघा जमीन है। मृतक पुत्र सरवर मुंबई में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही वह गांव आया था। यहां खेती में पिता का हाथ बंटा रहा था।