फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The controversy over the issue of notes, the young man beaten

नोटों के मुद्दे पर विवाद, युवक की पिटाई

Wed, 09 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Wed, 09 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The controversy over the issue of notes, the young man beaten
पिटाई
उधारी के रुपये मांगने पर महिला दुकानदार की दबंगों ने पिटाई कर दी। उधर, नोटों के बंद होने को लेकर हुई बहस मारपीट में बदल गई। जिसमें युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


अतर्रा थानाक्षेत्र के पिंडखर गांव निवासी खिलौना देवी (30) पत्नी अजय की घर में किराना की दुकान है। उधारी मांगने पर मिर्चीलाल, राजा, सुंदर, राजू आदि ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। एक अन्य घटना में नायकपुरवा इचौली (मौदहा) निवासी लक्ष्मीनारायण (35) पुत्र महेंद्र गुप्ता को मंगलवार की रात हमलावरों ने सरियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।


उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। उधर, नोनिया मोहाल निवासी जितेंद्र कुमार (25) पुत्र रामसजीवन को पड़ोसियों ने हंसिया मारकर घायल कर दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी कामता प्रसाद (35) पुत्र रामआसरे कुशवाहा ने बताया 500 और 1000 के नोट बंद होने को लेकर बहस होने पर दबंग उसके साथ अभद्रता करने लगे। मना करने पर घर में घुसकर मारापीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed