फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of the young man got hung in the hotel of Banda

युवक का शव बांदा के होटल में लटका मिला

Sun, 02 Apr 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 02 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man got hung in the hotel of Banda
होटल के कमरे में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : amarujala

हरिद्वार नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव रविवार सुबह होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। कमरे में युवक के साथ रुकी युवती व बाद में पहुंची उसकी बड़ी बहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवक के परिजनों ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम का इंतजार है। युवती और उसकी बड़ी बहन से पूछताछ हो रही है। युवती ने मृतक से करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग की बात बताई है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के घाटमपुर थानांतर्गत पतारा गांव निवासी सचिन (30) पुत्र राज नारायण हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करता था। 19 मार्च को वह छुट्टी पर गांव आया था। परिजनों के मुताबिक 25 मार्च को वह हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। सचिन की रिश्ते में लगने वाली चाची व उसकी बड़ी बहन बबेरू कोतवाली अंतर्गत गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि शनिवार की शाम स्टेशन रोड स्थित होटल अमित में सचिन और युवती ने कमरा बुक कराया। कुछ देर बाद युवती की बड़ी बहन अपने एक साथी के साथ दोनों से मिलने पहुंची। करीब आधा घंटा बाद दोनों चले गए। रविवार सुबह इस युवती के शोर मचाने पर होटल कर्मचारी कमरे पहुंचे। सचिन का शव लटका देख होटल वालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी महिला कांस्टेबिल के साथ पहुंच गए। इस बीच युवती की बड़ी बहन भी आ गई। मृतक के पिता और चाचा शिव नारायण भी सूचना मिलने पर आ गए। चाचा शिव नारायण ने बताया कि साथ ठहरी युवती रिश्ते में सचिन की चाची लगती है। चाचा ने आरोप लगाया कि सचिन की साजिशन हत्या की गई है। पुलिस उपाधीक्षक ने मामला संदिग्ध बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed