फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager hostage abuse

बंधक बना किशोरी के साथ दुराचार

Sat, 14 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager hostage abuse

अतर्रा (बांदा)। रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के भतीजे

विज्ञापन
ने किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी का महिला चिकित्सालय में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में यादव बिरादरी की 14 वर्षीय किशोरी को बुधवार की रात गांव का कुलदीप किशोर मौर्य घर से जबरन उठा ले गया।

कई ग्रामीणों ने किशोरी को ले जाते देखा। आरोपी ने अपने पशुबाड़े में तीन घंटे तक बंधक बनाकर दुराचार किया। किशोरी की हालत बिगड़ गई तो उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

ढूंढ रहे परिजनों को किशोरी पशुबाड़े में ही गंभीर हालत में मिली। रात को ही पिता ने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी।

गुरुवार को सुबह तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 342 आईपीसी व 16 पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कुलदीप किशोर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। महिला चिकित्सालय आए किशोरी के पिता और चाचा ने बताया कि घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी।

आरोपी रिटायर्ड पुलिस इंसपेक्टर का भतीजा है। इसी वजह से पहले पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था। विरोध के बाद पुलिस ने सही रिपोर्ट दर्ज की।

उधर, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed