{"_id":"5c436aa7bdec22737d20ba85","slug":"take-millions-of-goods-from-the-chowkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों से लाखों का माल ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदारों से लाखों का माल ले उड़े
Sat, 19 Jan 2019 11:51 PM IST
ASIF ASIF
बांदा
बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों से पूछताछ करते जांच अधिकारी एसएसआई।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में नवाब टैंक के पास स्थित राजकीय नलकूप खंड के केंद्रीय भंडार/वर्कशाप में दो चौकीदारों को बंधक बनाकर बदमाश लाखों रुपये के सरकारी उपकरण और सामग्री उठा ले गए। विभागीय दो अवर अभियंताओं ने सामूहिक हस्ताक्षरों से पुलिस को इसकी तहरीर दी है। हालांकि दूसरे दिन भी वह चोरी गए सामान की सूची और ब्योरा पुलिस को नहीं बता सके। अलबत्ता 15 से 20 लाख रुपये के माल की चोरी बता रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस को बयान विरोधाभासी मिलने पर घटना संदिग्ध लग रही है।
नवाब टैंक के पास नेशनल हाईवे किनारे नलकूप खंड का केंद्रीय भंडार व वर्कशाप है। यहां चारों ओर बाउंड्री से घिरा और लोहे की टीनों से कवर्ड है। यहां के अवर अभियंता मूलचंद्र यादव और बीएन तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में कहा है कि 18 जनवरी को आधी रात के बाद तड़के करीब एक व दो के बीच बदमाश बाउंड्री फांदकर अंदर आ गए और चौकीदार (दीपक, तिंदवारी व श्रीपाल, सुल्तानपुर) के हाथ-पैर बांधकर आंखों में पट्टी बांध दी और उन्हें कमरे में बंद कर दिया।
स्टोर और वर्कशाप के ताले तोड़कर पीवीसी, कॉपर वायर, बुश, इंपेलर, कास्टिंग आदि भारी मात्रा में सामान उठा ले गए। अवर अभियंताओं ने तहरीर में कहा है कि चोरी गए सामान का ब्योरा स्टॉक रजिस्टर से मिलान के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को घटना के दूसरे दिन भी विभागीय कर्मी पुलिस को चोरी गए सामान का ब्योरा नहीं उपलब्ध करा पाए। न ही अभिलेख दिए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह और इस घटना की जांच कर रहे एसएसआई चंद्रपाल सिंह ने दोनों अवर अभियंताओं और दोनों चौकीदारों तथा स्टोर कीपर ब्रजमोहन तिवारी आदि से पूछताछ की।
इन सभी के पुलिस को दिए गए बयान में विरोधाभासी रहे। पहले दिन 15 से 20 लाख के माल की चोरी बताने वाले अवर अभियंताओं ने दूसरे दिन लगभग 40 लाख रुपये के सामान की अनुमानित चोरी बताई। यह भी जोड़ा कि चौकीदार की साइकिल और दो हजार रुपये भी ले गए। हालांकि तहरीर में यह बात नहीं दर्ज थी। चौकीदार चोरों की संख्या भी नहीं स्पष्ट कर पाए।
स्टोर इंचार्ज ने पुलिस को चोरी गए माल का वजन लगभग 7-8 टन बताया। जांच अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने सख्ती से कहा कि हर हाल में 24 घंटे के अंदर उन्हें स्टोर के अभिलेख उपलब्ध कराएं। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी अवर अभियंताओं की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 380, 457, 342 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।