{"_id":"4297a1a0f5468c87d3b5136a7339f67c","slug":"suicide-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजायाफ्ता युवक ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सजायाफ्ता युवक ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताउम्र सजायाफ्ता युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी गुरइयां (35) पुत्र श्यामलाल अपनी ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के चुहका पुरवा (ओरन ग्रामीण) में रहता था। हत्या के मामले में उसे ताउम्र कारावास की सजा हुई थी। 11 साल बाद मार्च 2014 को वह जमानत पर छूटकर आया था।
शनिवार को सुबह पड़ोसियों ने उसे घर के पास पेड़ पर फांसी पर टंगा देखा। पत्नी ममता ने बताया कि रात को कोई उसे बुलाने आया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। सुबह पेड़ पर शव टंगा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
उधर, अलीगंज खूंटी चौराहा निवासी काजल (21) पत्नी अजय कुमार ने शनिवार को दोपहर ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने फंदा से उतारकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसका विवाह 10 माह पहले हुआ था। पुलिस ने घटना की सूचना मायके वालों को दी है।
विज्ञापन