{"_id":"5990961d4f1c1b97138b481a","slug":"stoning-and-firing-by-the-police-on-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर छत से पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर छत से पथराव और फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पथराव-फायरिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घटना रविवार को शाम पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव की है। जगरूप पुत्र मुरलिया के घर गांव के ही दबंगों ने धावा बोल दिया। जगरूप और उसकी पत्नी रेखा को मारापीटा। जगरूप की सूचना पर यूपी-100 (पीआरबी) मौके पर पहुंच गई। उत्पाती दबंग वहां से भाग निकले।
थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो आरोपियों ने छत पर चढ़कर पुलिस के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नरेंद्र सिंह पुत्र मुन्नीलाल, पृथ्वी सिंह पुत्र लालभइया व बल्लू पुत्र आनंद पाल ने छत से पथराव के बीच पुलिस पर बरछी भी फेंकी और बंदूक से फायर कर दिया।
विज्ञापन
यूपी-100 के पुलिस कमियों ने पेड़ की आड़ लेकर खुद को बचाया और वायरलेस से पैलानी थाने को सूचना दी। कुछ ही देर में पैलानी और जसपुरा थानों का फोर्स आ गया। घेराबंदी कर बल्लू पुत्र आनंद पाल को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपी छत से कूदकर पीछे के रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीआरबी के हेड कांस्टेबिल मोतीलाल वर्मा की तहरीर पर तीनों दबंगों के विरुद्ध धारा 307, 332, 353, 504 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।